सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कैमूर क्षेत्र की आदिवासी महिलाओं ने अभियान चला सरकारी वृक्षारोपण को दी चुनौती

कहा कम्पनीयों को वन विनाश की नहीं दी जाएगी अनुमति
विजय विनीत
सोनभद् ९फरवरी। जनपद में सावन की दस्तकशुरू होते ही आदिवासी महिलाओं ने शासन प्रशासन को चुनौती दे डाली हैं।आदिवासी महिलाओं ने वनों के अंदर वनाधिकार कानून में निहित सामुदायिक अधिकारों के तहत 10000 से भी अधिक पौधों को लगाने का ऐलान किया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला मुख्यालय सोनभद्र से की गई । जिला मुख्यालय सैकड़ों की संख्या में पहुंची आदिवासी महिलाओं ने लाल व हरी साड़ी पहनराखी थीं ।, हाथ में तमाम तरह के पौधों को लिए पूरे शहर का भ्रमण किया, । प्रतीकात्मक तौर पर जिला कचहरी व तहसील परिसर के पौधशाला में पौधों को लगाया ।इस मौके पर आदिवासी महिलाओं ने, संदेश दिया कि वनों को बचाने व वृक्षों को लगाने का काम समाज का है न कि विदेशी कम्पनीयों का। जो पौधे महिलाओं के हाथ में थे वे वनविभाग द्वारा रोपित ब्यापारिक हितों वाले पौधे नहीं बल्कि समाज के काम आने वाले फल, फूल व पर्यावरण को बचाने वाले वृक्ष थे। नीम, नींबू, आंवला, महुआ, जामुन, अमरूद, सहजन, आम आदि के पेड़ लिए आदिवासी महिलाएं रंग बिरंगे परिधानों में पूरे नगर को जो संदेश दिया उसे देख कर सभी नगरवासी आत्मविभोर हो उठे।
इस अभियान की शुरूआत पिछले माह पर्यावरण दिवस पर ही हो गई थी जब महिलाओं ने यह ऐलान किया कि इस बार बारिश आने पर वनों में आदिवासीयों व वनाश्रित समुदाय की पहल पर ही वृक्षारोपण होगा । वनविभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का जमकर विरोध किया जाएगा। राजकुमारी भुइयां का कहना था की यह विरोध इसलिए हैं क्योंकि वनविभाग द्वारा जितना भी वृक्षारोपण किया जा रहा है वह विदेशी धन या विश्व बैंक फंड़ से उन पेड़ों का हो रहा है जो कि न तो पर्यावरण के लिएअछा हैं और न ही लोगों के लिए उपयोगी है। यह पेड़ केवल कागज़ पर ही लग रहे हैं वनविभाग द्वारा पौधारोपण की आड़ में आदिवासीयों को वनाधिकार कानून के तहत मिली मालिकाना हक़ वाली भूमि पर ही प्लांटेशन किया जा रहा है ।उनसे उनकी भूमि दोबारा छीनी जा रही है। वनविभाग भूमि कब्ज़ा करने की नियत से केवल गडडे ही खोदता है । इनके द्वारा किया गया वृक्षारोपण 99 फीसदी फेल हो जाता है। इस तथ्य की सच्चाई पिछले वर्षो में किए गए वृक्षारोपण का जमींनी स्तर पर मुआईना करने व इनके दस्तावेज़ों में अंकित आंकड़ों से समझा जा सकता है। इस समय यह वृक्षारोपण जापान की एक कम्पनी जाईका के माध्यम से कराया जा रहा है जिसके लिए उत्तरप्रदेश वनविभाग को लभगभ 500 करोड़ रूपये का प्रोजेक्ट मिला है। वनविभाग द्वारा इस पैसे को गांव के दबंगों की समिति को चयन कर के किया जा रहा है जिनका पर्यावरण से कोई लेना देना नहीं है। सिर्फ लालच के रूप में इस योजना से कुछ लोग जुड़े हैं। वनविभाग की इस समिति को आदिवासीयों के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है और यहीं नहीं इस योजना के तहत वनाधिकार कानून को विफल करने की कोशिश की जा रही है।
सुकालो पनिका ने कहा की कैमूर क्षेत्र व सोनभद्र वन व् , खनिज सम्पदा के लिये पूरे विश्व में मशहूर है लेकिन इस पूरी सम्पदा पर वनविभाग, पूंजीपतियों, कम्पनीयों व माफियाओं का कब्ज़ा है। यहां के आदिवासी व ग़रीब तबका ऐतिहासिक काल से इन जंगलों के मालिक थे लेकिन देश आज़ाद होते ही इन जंगलों का मालिक वनविभाग बन बैठा। वन विभाग को अंग्रेज़ी शासन ने राजस्व कमाने, जंगल काटने व वन्य जन्तुओं के शिकार का लाईसेन्स देने के लिए स्थापित किया था। जब से जंगल वनविभाग के अधीन हुये जंगल बरबाद ही हुए जिसके साथ आदिवासी व वन्य जन्तु भी बरबाद हुए। अब यही वनविभाग इन बचे हुए जंगलों को कम्पनीयों से बचाने में नाकाम है। वनविभाग की इस नाकामी की वजह से ही संसद को सन् 2006 में वनाधिकार कानून पारित करना पड़ा। इसके पीछे मूल कारण था कि जंगल व वन्य जन्तु राष्ट्रीय धरोहर हैं व इनको केवल वनों पर जीविका के लिये आश्रित समुदाय ही बचा सकते हैं। इस कानून का आधार ही वनाश्रित समुदाय के सामुदायिक अधिकारों से है। लेकिन समुदाय को सामुदायिक अधिकार के तहत जंगल मिल जाएगें तो वनविभाग को खतरा है कि उनकी जमींदारी खत्म हो जाएगी इसलिए समुदाय इन सामुदायिक अधिकारों न प्राप्त कर सके। इसके लिए बिना समुदाय की राय के वनविभाग जाईका के तहत वृक्षारोपण करने की योजना को चलाया जा रहा है। जाईका जापान की एक कंपनी हैं संयुक्त वनप्रबंधन एक योजना है यह किसी भी कानून के अंतर्गत नहीं आती। दूसरी ओर वनाधिकार कानून 2006 एक केन्द्रीय कानून है ।इसके तहत वनों में अधिकारों के साथ साथ वनों की देखरेख, प्रबंधन व वन्य जन्तुओं के देखभाल के लिये भी समितियों को गठित कर उनको अधिकार देने के प्रावधान है।
दुर्गावती अगरिया ने कहा की सरकार एवं वनविभाग द्वारा वनाश्रित समुदाय के वनों के अधिकार की अनदेखी करने की वजह से ही आदिवासी महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण की कमान को अपने हाथों में लेने का निर्णय लिया गया है। महिलाओं ने यह ऐलान किया है कि अगर वनविभाग नहीं चेता तो जल्द ही महिलाऐं वनविभाग के वृक्षारोपण को विफल करेंगीं। वनविभाग को भगाने के लिए वनों में वृक्षारोपण कार्य को आदिवासी समाज करेगां ।
सोनभद्र मुख्यालय पर किये गये प्रतीकात्मक वृक्षारोपण से महिलाओं ने एक चुनौती शासन, प्रशासन व वनविभाग को दी है ।आदिवासी महिलाओं ने कहाँ कि अब जंगलो पर केवल वनाश्रित समुदाय का ही अधिकार होगा व वे ही इसकी सुरक्षा करेगीं ।फिर से जंगल को हरा भरा कर अपनी जीविकोपार्जन करेगीं। विदेशी कम्पनीयों को भगाया जाएगा, व्यपारिक पौधारोपण का बहिष्कार किया जाएगा आदि जैसे कई निर्णय महिलाओं ने लिए ।इस मौके पर आदिवासी महिलाओंके द्वारा गाए गए गीतों की मधुर धुन ने सबको मोहित कर के रख दिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रन टोला मुठभेड़ के बहाने खुली सोनभद्र में हुयी मुठभेड़ो की हकीकत

फर्जी मुठभेड़ो में मारे गए पचास से अधिक आदिवासी व् दलित हत्यारे पुलिस कर्मी पदकों से नवाजे गए विजय विनीत (सोनभद्र ) एक वर्ष पूर्व देश में जब रूचिका छेड़छाड़ मामले में हरि याणा के पू र्व डीजीपी एस.के.राठौर चर्चाओं में थे व उनके द्वारा किये गये घिनौने कुकृत्य की देश भर में भ र्त्सना की जा रही थी, उसी समय उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में छः वर्ष पूर्व हुई मुठभेड़ को स्थानीय फास्ट ट्रैक को र्ट ने फर्जी करार देते हुए उसमें शामिल 14 पुलिस कर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने का ऐतिहासिक फैसला दिया। इस फैसले से पूरे देश में एक बार फिर पुलिस की वर्दी शर्मसार व खून के छीटें से लाल हुई तो वहीं न्यायालयीय व्यवस्था के प्रति भी लोगों का विश्वास बढ़ा। इस से न्याय प्रक्रिया व जनवादी ताकतों की जीत हुई। सोनभद्र की अदालत द्वारा सुनाया गया यह फैसला सिर्फ रनटोला मुठभेड़ ही नहीं बल्कि तमाम मुठभेड़ों पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। वैसे भी उत्तर प्रदेश पुलिस मानवाधिका र उल्लंघन के मामले में देश में सबसे प्रथम पायदान पर है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हु ई य ह मुठभेड़ कोई पहली घटना नहीं थी। जिस ...

क्या ऐसे कर्मचारियों से बचेगी साख

 क्या ऐसे कर्मचारियों से राजस्व विभाग सुचिता की उम्मीद कर सकता है  उच्च अधिकारियों को गंभीर चिंतन मनन की विजय विनीत  सोनभद्र कल जनपद में सदर तहzसील क्षेत्र के विकास यादव नामक लेखपाल की घूस लेते एक वीडियो वायरल हुई थी उसे तमाम मीडिया पोर्टल ने भी जगह दी। आज सुबह एक फोन आया फोन करने वाले ने अपना नाम अरुण बताया और कहा कि इस बारे में आपको क्या जानकारी है हमारे पास जो जानकारी थी मैंने उपलब्ध कराई उसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें पन्नूगंज थाने जाकर तहरीर देनी चाहिए इसके बाद पैसा देने वाले परिवार से जब संपर्क किया गया तो पैसा देने वाले के बेटे रामाश्रय ने फोन उठाया और कहा कि बात हो रही है इसके कुछ देर बाद लौआरी गांव के  वेदमणि नामक  एक पूर्व परिचित रामाश्रय के यहां पहुंचे और कहे के लेखपाल साहब ने मुझे भेजा है वह आपका पैसा लौटाने को तैयार है दोपहर करीब 3:00 तक लेखपाल पैसा लेकर पहुंचने की बात करते रहे 3:00 के बाद रामाश्रय को पैसा देने के लिए पहुंचे और पैसा देने के बाद तुरंत रामाश्रय को पन्नूगंज थाने के दो सिपाहियों ने पकड़ लिया और थाने लें गये। पता चला कि वहां उन्हें और उ...