सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजशाही से भी खतरनाक साबित होगी यह लोकशाही

राजशाही से भी खतरनाक साबित होगी यह लोकशाही

विजय विनीत

आजादी के लिए मर मिटनें वालों ने सपने तो बहुत देखें होगें लेकिन उनमे दो महत्व पूर्ण थे । एक था अंग्रेजों को भगाकर स्वतंत्रता हासिल करना और दूसरा भारत से राज सत्ता का खात्मा व लोकतान्त्रिक व्यवस्था के तहत देश में सत्ता का सञ्चालन । अकल्पनीय कष्टों व तमाम कुछ खोने के बाद देश आजाद तो हुआ लेकिन पूर्ण रूप से लोकतान्त्रिक व्यवस्था देश में लागू नही हो सकी है ।
[Image]भारत में आजादी के पूर्व ५६५ छोटी बड़ी रियासतें थीं । इनमे कुछ काफी बड़े राज घराने थे जो सदियों से कायम थे तो कुछ ऐसी भी रियासतें थी जिन्हें दिल्ली पर शासन करने वाले शासको ( अंग्रेज व मुग़ल शासकों ) ने बना दिया था । आजादी के बाद सभी रियासतों का विलय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के तहत भारतीय गणराज्यों में हो गया । कुछ ने अगर भारतीय गणराज्य में शामिल होने से इनकार किया तो सरदार बल्लभ भाई पटेल ने उन्हें मजबूर किया और सभी रियासतें टूट गयीं । [Image]26 जनवरी १९५२ से भारतीय संविधान के तहत देश का सञ्चालन शुरू हुआ । पहला लोक सभा चुनाव सन १९५२ में हुआ तो तमाम रियासतों के राजा या उनके परिवार के लोग चुनकर संसद में पहुचना शुरू हो गए । राजस्थान व मध्य प्रदेश की राजनीति में आज भी तमाम राज परिवार पूरी तरह हावी हैं । लोकतान्त्रिक व्यवस्था का मूल मंत्र था की किसी एक परिवार या वंश से नहीं बल्कि देश की सत्ता का सञ्चालन जनता द्वारा होगा । लेकिन आजादी के ६२ वर्षों के बाद भी देश की सत्ता कुछ गिने चुने लोगो के परिवार तक सिमट कर रह गई है । तमाम भारतीय मतदाता भी अभी तक अपनी गुलाम मानसिकता से मुक्त दिखाई नही दे रहें । सबसे दुखद पहलू यह है की आजादी के पूर्व तो देश की जनता ५६५ रियासतों के अधीन थी । लेकिन आजादी के बाद जनता का शासन बड़े ही बारीकी से कुछ परिवार के लोगों ने हाइजैक कर लिया । भारतीय राज्यों( कुछ राज्यों को छोड़ कर ) व भारत की सत्ता घूम फिरकर चार दर्जन परिवारों के इर्द गिर्द घूम रही है । ५६५ परिवारों के हाथ से सत्ता संचालन समाप्त करने वालो ने यह कल्पना भी नही की होगी की देश का संचालन कुछ परिवारों तक सिमट कर रह जाएगा । १५वी लोकसभा चुनाव में जो तस्वीर उभर कर सामने आई है वह भविष्य के लिए आम भारतीय के लिए कत्तई ठीक नही । आम भारतीय किसी भी दशा में संसद या विधान सभा में नही पहुँच पायेगा । कुछ राजनेता परिवार , वंश वाद व सगे सम्बन्धियों के मोहजाल से नही उबर रहें । हर बड़ी पार्टी का बड़ा नेता अपने साथ अपने पुत्र पुत्री दामाद भाई को भी संसद व विधान सभा में पहुंचाने में लगा हुआ है । १५वी लोकसभा मेंकुछ परिवार इसमे पूरी तरह सफल भी हो चूके हैं । हम वंशवाद व् परिवार वाद की शुरुवात गांधी परिवार से कर रहें हैं । नेहरू से लेकर वरुण गांधी तक सभी संसद तक पहुच चुके हैं । इस बार तो पूरा परिवार ही सांसद बन गया है । गांधी परिवार के सदस्यों की संख्या ४ हैं । सोनिया गांधी, राहुल गांधी , मेनका गांधी , वरुण गांधी.
वंशवाद को बढ़ाने वाले परिवार गाँधी परिवार जवाहर लाल नेहरू ,इंदिरा गाँधी ,संजय गाँधी ,राजीवगांधी ,सोनिया गाँधी ,मेनका गाँधी ,वरुण गाँधी ,राहुल गाँधी सिंधिया परिवार विजया राजे सिंधिया ,माधव राव सिंधिया ,बसुन्धरा राजे सिंधिया ,ज्योतिरादित्य सिंधिया ,यशोधरा राजे सिंधिया ,दुष्यंत सिंधिया शेख परिवार शेख अब्दुल्ला ,फारुख अब्दुल्ला ,उमर अब्दुल्ला यादव परिवार मुलायम सिंह यादव ,शिवपाल सिंह यादव ,राम गोपाल यादव ,अखिलेश यादव ,धर्मेन्द्र यादव करूणानिधि परिवार एम् .करुनानीधि ,कनिमोझी (सांसद राज्य सभा) एम् .के .अझागिरी (सांसद ),एम्.स्तालिन (उप मुख्यमंत्री )व् ,मुरासोली मारण ,दयानिधि मारण (रिश्तेदार )तिवारी परिवार हरिशंकर तिवारी ,विनय शंकर तिवारी ,भीष्म शंकर तिवारी व् गणेश पाण्डेय (भांजा )चौधरी परिवार चौधरी चरण सिंह ,अजीत सिंह ,जयंत चौधरी बादल परिवार प्रकाश सिंह बादल (मुख्यमंत्री ),सुखबीर सिंह बादल (उप मुख्यमंत्री ),हर सिमरत कौर (सांसद )इसी तरह पीऐ,संगमा ,व् उनकी पुत्री अगाथा संगमा ,जी .के .मुपनार व् उनके पुत्र जी .के .वासन ,लालू यादव व् उनकी पत्नी ,बीजू पटनायक के बाद पुत्र नवीन पटनायक ,माधव सिंह सोलंकी के बाद पुत्र भरत सिंह सोलंकी ,अमरिंदर सिंह व् उनकी पत्नी परनीत कौर ,शरद पवार व् पुत्री सुप्रिया सुले ,भूपेंद्र सिंह हुड्डा व् उनके पुत्र दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ,शीला दीक्षित व् उनके पुत्र संदीप दीक्षित ,देव गौंडा व् उनके पुत्र कुमार स्वामी ,पूर्व सी .एम् मध्य प्रदेश सुभाष यादव के पुत्र अरुण यादव ,के अलावा कई परिवार वंश वाद को आगे बढ़ा रहें हैं । अब आप सोचें देश किधर जा रहा है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रन टोला मुठभेड़ के बहाने खुली सोनभद्र में हुयी मुठभेड़ो की हकीकत

फर्जी मुठभेड़ो में मारे गए पचास से अधिक आदिवासी व् दलित हत्यारे पुलिस कर्मी पदकों से नवाजे गए विजय विनीत (सोनभद्र ) एक वर्ष पूर्व देश में जब रूचिका छेड़छाड़ मामले में हरि याणा के पू र्व डीजीपी एस.के.राठौर चर्चाओं में थे व उनके द्वारा किये गये घिनौने कुकृत्य की देश भर में भ र्त्सना की जा रही थी, उसी समय उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में छः वर्ष पूर्व हुई मुठभेड़ को स्थानीय फास्ट ट्रैक को र्ट ने फर्जी करार देते हुए उसमें शामिल 14 पुलिस कर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने का ऐतिहासिक फैसला दिया। इस फैसले से पूरे देश में एक बार फिर पुलिस की वर्दी शर्मसार व खून के छीटें से लाल हुई तो वहीं न्यायालयीय व्यवस्था के प्रति भी लोगों का विश्वास बढ़ा। इस से न्याय प्रक्रिया व जनवादी ताकतों की जीत हुई। सोनभद्र की अदालत द्वारा सुनाया गया यह फैसला सिर्फ रनटोला मुठभेड़ ही नहीं बल्कि तमाम मुठभेड़ों पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। वैसे भी उत्तर प्रदेश पुलिस मानवाधिका र उल्लंघन के मामले में देश में सबसे प्रथम पायदान पर है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हु ई य ह मुठभेड़ कोई पहली घटना नहीं थी। जिस ...

क्या ऐसे कर्मचारियों से बचेगी साख

 क्या ऐसे कर्मचारियों से राजस्व विभाग सुचिता की उम्मीद कर सकता है  उच्च अधिकारियों को गंभीर चिंतन मनन की विजय विनीत  सोनभद्र कल जनपद में सदर तहzसील क्षेत्र के विकास यादव नामक लेखपाल की घूस लेते एक वीडियो वायरल हुई थी उसे तमाम मीडिया पोर्टल ने भी जगह दी। आज सुबह एक फोन आया फोन करने वाले ने अपना नाम अरुण बताया और कहा कि इस बारे में आपको क्या जानकारी है हमारे पास जो जानकारी थी मैंने उपलब्ध कराई उसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें पन्नूगंज थाने जाकर तहरीर देनी चाहिए इसके बाद पैसा देने वाले परिवार से जब संपर्क किया गया तो पैसा देने वाले के बेटे रामाश्रय ने फोन उठाया और कहा कि बात हो रही है इसके कुछ देर बाद लौआरी गांव के  वेदमणि नामक  एक पूर्व परिचित रामाश्रय के यहां पहुंचे और कहे के लेखपाल साहब ने मुझे भेजा है वह आपका पैसा लौटाने को तैयार है दोपहर करीब 3:00 तक लेखपाल पैसा लेकर पहुंचने की बात करते रहे 3:00 के बाद रामाश्रय को पैसा देने के लिए पहुंचे और पैसा देने के बाद तुरंत रामाश्रय को पन्नूगंज थाने के दो सिपाहियों ने पकड़ लिया और थाने लें गये। पता चला कि वहां उन्हें और उ...