सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जे . पी की ज्यादती

सोनभद्र १@फरवरी। जे.पी.समूह द्वारा धंधरौल बांध व सोनपम्प कैनाल का पानी हथियाने की सम्भावना पर अपना दल ने सोमवार को सदर तहसील परिसर में किसान पंचायत का अयोजन किया। जे.पी.समूह पर किसानों के हक पर कुठारा घात करने का आरोप लगाते हुए पार्टी द्वारा अनिश्चित कालीन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी गयी है। इस आन्दोलन को जन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनकर कपूर, सोनभद्र विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, डाला व चुर्क के तमाम सामाजिक संगठनों नें भी अपना समर्थन देने की घोषण की है। आज से शुरू हुए इस आन्दोलन की अगुवाई अगुवाई पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने स्वयं किया। इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव अनुप्रिया पटेल,पूर्व मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष नजमुद्दीन, राष्ट्रीय प्रभारी गंगाराम यादव समेत हजारों किसानों व महिला मजदूरों ने जुलूस निकालकर जे.पी.समूह के विरोध में जबर्दस्त नारेबाजी की। जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने के बाद जुलूस सदर तहसील परिसर मंें सभा में तब्दील हो गया। इसमंें वक्ताओं ने जे.पी.समूह पर किसान व मजदूर विरेाधी होने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय अध्यक्षा कृष्णा पटेल ने कहाकि इस जनपद में औद्योगिक ईकाईयों का जाल फैला हुआ हैं। लेकिन अधिक लाभ लेने के चक्कर में पर्यावरण मानकों की घोर अनदेखी की जा रही है। सोनभद्र का दक्षिणी हिस्सा तो पहले से ही विषैला बन चुका था। मारकुण्डी घाटी के उपर का जो क्षेत्र बचा हुआ था। उसे अब जे.पी.ग्रुप रसातल मेे पहुंचाने की साजिश रच रहा है। राष्ट्रीय महासचिव अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जनपद में सिंचाई का एक मात्र साधन धंधरौल बांध व सोनलिफ्ट परियोजना से निकली नहर है। पावर प्लाण्ट चलाने के लिए जे.पी.समूह प्रशासन से मिलकर इसे हथियाने के प्रयास मंें लग गया है। ऐसे में सोनभद्र व मीरजापुर की हजारों हेक्टेयर जमीन बंजर हो जायेगी। अन्य वक्ताओं ने भी जे.पी. समूह पर मजदूर, किसान व आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहाकि डाला में मलिन बस्ती को उजाड़ा जा रहा है। वगैर स्वीकृति के भूजल दोहन किया जा रहा है। जिससे आने वाले समय में इस जिले के लोगों को पेयजल की समस्या का भी सामना करना पड़ेगा। किसान पंचायत का संचालन अमरेश पटेल व अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नजमुद्दीन ने की। प्रथम दिन भूख हड़ताल पर राजनाथ कुशवाहा, रमाशंकर यादव, इन्द्र जीत पटेल, सुदामा व रामकेवल भारती बैठे। अपना दल के जिलाध्यक्ष चौधरी यशवंत सिंह ने कहाकि हमारा आन्दोलन तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती। जे.पी.ग्रुप के किसी भी तरह के प्रलोभन में हमारा संगठन व मजदूर किसान नहीं आने वाले। हम लोग इस औद्योगिक घरानें का असली चेहरा चुनार में देख चुके हैं। जहां जनवादी तरीके से विरोध कर रहे सैकड़ों लोगों पर लाठियां बरसाई गयी और फर्जी मुकदमों में जेल भेज दिया गया। किसान व मजदूरों की तरफ से जनपद में जे.ेपी. के खिलाफ यह पहला आन्दोलन है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रन टोला मुठभेड़ के बहाने खुली सोनभद्र में हुयी मुठभेड़ो की हकीकत

फर्जी मुठभेड़ो में मारे गए पचास से अधिक आदिवासी व् दलित हत्यारे पुलिस कर्मी पदकों से नवाजे गए विजय विनीत (सोनभद्र ) एक वर्ष पूर्व देश में जब रूचिका छेड़छाड़ मामले में हरि याणा के पू र्व डीजीपी एस.के.राठौर चर्चाओं में थे व उनके द्वारा किये गये घिनौने कुकृत्य की देश भर में भ र्त्सना की जा रही थी, उसी समय उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में छः वर्ष पूर्व हुई मुठभेड़ को स्थानीय फास्ट ट्रैक को र्ट ने फर्जी करार देते हुए उसमें शामिल 14 पुलिस कर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने का ऐतिहासिक फैसला दिया। इस फैसले से पूरे देश में एक बार फिर पुलिस की वर्दी शर्मसार व खून के छीटें से लाल हुई तो वहीं न्यायालयीय व्यवस्था के प्रति भी लोगों का विश्वास बढ़ा। इस से न्याय प्रक्रिया व जनवादी ताकतों की जीत हुई। सोनभद्र की अदालत द्वारा सुनाया गया यह फैसला सिर्फ रनटोला मुठभेड़ ही नहीं बल्कि तमाम मुठभेड़ों पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। वैसे भी उत्तर प्रदेश पुलिस मानवाधिका र उल्लंघन के मामले में देश में सबसे प्रथम पायदान पर है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हु ई य ह मुठभेड़ कोई पहली घटना नहीं थी। जिस ...

क्या ऐसे कर्मचारियों से बचेगी साख

 क्या ऐसे कर्मचारियों से राजस्व विभाग सुचिता की उम्मीद कर सकता है  उच्च अधिकारियों को गंभीर चिंतन मनन की विजय विनीत  सोनभद्र कल जनपद में सदर तहzसील क्षेत्र के विकास यादव नामक लेखपाल की घूस लेते एक वीडियो वायरल हुई थी उसे तमाम मीडिया पोर्टल ने भी जगह दी। आज सुबह एक फोन आया फोन करने वाले ने अपना नाम अरुण बताया और कहा कि इस बारे में आपको क्या जानकारी है हमारे पास जो जानकारी थी मैंने उपलब्ध कराई उसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें पन्नूगंज थाने जाकर तहरीर देनी चाहिए इसके बाद पैसा देने वाले परिवार से जब संपर्क किया गया तो पैसा देने वाले के बेटे रामाश्रय ने फोन उठाया और कहा कि बात हो रही है इसके कुछ देर बाद लौआरी गांव के  वेदमणि नामक  एक पूर्व परिचित रामाश्रय के यहां पहुंचे और कहे के लेखपाल साहब ने मुझे भेजा है वह आपका पैसा लौटाने को तैयार है दोपहर करीब 3:00 तक लेखपाल पैसा लेकर पहुंचने की बात करते रहे 3:00 के बाद रामाश्रय को पैसा देने के लिए पहुंचे और पैसा देने के बाद तुरंत रामाश्रय को पन्नूगंज थाने के दो सिपाहियों ने पकड़ लिया और थाने लें गये। पता चला कि वहां उन्हें और उ...