सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रनटोला के बाद एक और मुठभेड़ की मजिस्ट्रेटी जाॅंच शुरू

मुठभेड़ की मजिस्ट्रेटी जांच के आधार पर 14 पुलिस कर्मियों को हुआ था आजीवन कारावास
विजय विनीत
8/फरवरी। रनटोला मुठभेड़ के फर्जी साबित होने के बाद एक और मुठभेड़ की मजिस्ट्रेटी जाॅंच गुरूवार को समाप्त हुई। इसे लेकर एक बार फिर पुलिस महकमा सकते में हैै। जिस युवक को नक्सली दिखाकर पुलिस ने नौ साल पहले मार गिराया था उसके परिजन हलफनामा दाखिल कर मजिस्ट्रेट के समक्ष सारी हकीकत प्र्रस्तुत कर दिये हंै। जनपद में कार्यरत तमाम मानवाधिकार संगठनों को एक बार फिर दूध का दूध और पानी का पानी होने की उम्मीद जगी है। एक माह पूर्व सोनभद्र की फास्ट ट्रैक कोर्ट नें रनटोला मुठभेड़ में चैदह पुलिस कर्मियों को उम्र कैद की सजा सुनायी। इसके बाद कई जन संगठनोें ने जनपद में हुई तमाम मुठभेड़ों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया। इसे गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी सदर को जिला मजिस्ट्रेट ने 26 जुलाई 2001 को हुई एक मुठभेड़ की मजिस्ट्रेटी जाॅंच करने का जिम्मा सौंप दिया। उप जिलाधिकारी सदर ने इसमें 7 फरवरी 2010 तक किसी भी तरह का साक्ष्य प्रस्तुत करने का समय नियत कर दिया। पुलिस ने 26 जुलाई 2001 को पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ढोसरा गाॅव के जंगल में एक युवक को मार गिराया था। पुलिस का कहना था कि मारा गया युवक नक्सली था। लगभग तीन साल बाद 3 अक्टूबर 2004 को मारे गये युवक की पहचान पुलिस ने नन्दलाल कोल पुत्र रामसुमेर के रूप में की थी। मारा गया युवक राबर्ट्सगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के पाड़र गॅंाव का निवासी था। इसकी शिनाख्त के बाद जनसंगठनों ने मुठभेड़ की कहानी पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया था। लेकिन उस समय कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। मजिस्ट्रेट द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7फरवरी को मारे गये नन्दलाल की पत्नी सुभागीदेवी भतीजा श्याम व बलवंत भाई राजेश एवं सुदामा ने हलफनामा प्रस्तुत किया है। सूत्रों का कहना है कि हलफनामें में इन लेागों ने नन्दलाल को एक मेहनतकश मजदूर बताया है। लोगों का कहना है कि वह मेहनत करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। काम की तलाश में वह अक्सर बाहर आया जाया करता था। स्वाभिमानी किस्म का होने की वजह से गांव के कुछ सामतों की आंखों में खटकता था। लोगों ने पुलिस से मुखबीरी करके उसे नक्सली गतिविधियोें में लिफ्त दिखाकर मुठभेड़ में हत्या करा दी। इस मामले राष्ट्रीय वन जन श्रमजीवी मंच मानवाधिकार कानूनी सलाह केन्द्र व अधिवक्ता विकास शाक्य ने आवाज उठायी थी। इसी के साथ एक अन्य मामले की भी जाॅंच कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। करमा थाना क्षेत्र के सुरेश व महेन्द्र 11 मई 2007 से अपने गाॅंव से लापता है। इन दोनों को भी पुलिस द्वारा मारे जाने की बात कहीं जा रही है। इस बात की पुष्टि दो अन्य लड़के रामसिंह व राजकुमार द्वारा की जा रही है। इन दोनों लड़कों का कहना है कि हम सभी 11 मई 2007 को अपने गाॅंव से सूरत काम की तलाश में जा रहे थे। राबर्ट्सगंज जाते समय पुलिस ने हम सभी को पकड़ लिया। अगले दिन हम दो लोगों को छोड़ दिया गया। महेन्द्र व सुरेश को पुलिस अपने पास रख लीं। सुरेश के पिता बिजय शंकर ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष से शिकायत की थी। आयोग ने इस पर भी एक जाॅंच सुनिश्चित कर दी है। सोनभद्र पुलिस जाॅंचों के बारे में कुछ भी कहने से कतरा रही है। रनटोला मुठभेड़ का हश्र सामने होने से पुलिस इन जाॅंचों से सक्ते में है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रन टोला मुठभेड़ के बहाने खुली सोनभद्र में हुयी मुठभेड़ो की हकीकत

फर्जी मुठभेड़ो में मारे गए पचास से अधिक आदिवासी व् दलित हत्यारे पुलिस कर्मी पदकों से नवाजे गए विजय विनीत (सोनभद्र ) एक वर्ष पूर्व देश में जब रूचिका छेड़छाड़ मामले में हरि याणा के पू र्व डीजीपी एस.के.राठौर चर्चाओं में थे व उनके द्वारा किये गये घिनौने कुकृत्य की देश भर में भ र्त्सना की जा रही थी, उसी समय उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में छः वर्ष पूर्व हुई मुठभेड़ को स्थानीय फास्ट ट्रैक को र्ट ने फर्जी करार देते हुए उसमें शामिल 14 पुलिस कर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने का ऐतिहासिक फैसला दिया। इस फैसले से पूरे देश में एक बार फिर पुलिस की वर्दी शर्मसार व खून के छीटें से लाल हुई तो वहीं न्यायालयीय व्यवस्था के प्रति भी लोगों का विश्वास बढ़ा। इस से न्याय प्रक्रिया व जनवादी ताकतों की जीत हुई। सोनभद्र की अदालत द्वारा सुनाया गया यह फैसला सिर्फ रनटोला मुठभेड़ ही नहीं बल्कि तमाम मुठभेड़ों पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। वैसे भी उत्तर प्रदेश पुलिस मानवाधिका र उल्लंघन के मामले में देश में सबसे प्रथम पायदान पर है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हु ई य ह मुठभेड़ कोई पहली घटना नहीं थी। जिस ...

क्या ऐसे कर्मचारियों से बचेगी साख

 क्या ऐसे कर्मचारियों से राजस्व विभाग सुचिता की उम्मीद कर सकता है  उच्च अधिकारियों को गंभीर चिंतन मनन की विजय विनीत  सोनभद्र कल जनपद में सदर तहzसील क्षेत्र के विकास यादव नामक लेखपाल की घूस लेते एक वीडियो वायरल हुई थी उसे तमाम मीडिया पोर्टल ने भी जगह दी। आज सुबह एक फोन आया फोन करने वाले ने अपना नाम अरुण बताया और कहा कि इस बारे में आपको क्या जानकारी है हमारे पास जो जानकारी थी मैंने उपलब्ध कराई उसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें पन्नूगंज थाने जाकर तहरीर देनी चाहिए इसके बाद पैसा देने वाले परिवार से जब संपर्क किया गया तो पैसा देने वाले के बेटे रामाश्रय ने फोन उठाया और कहा कि बात हो रही है इसके कुछ देर बाद लौआरी गांव के  वेदमणि नामक  एक पूर्व परिचित रामाश्रय के यहां पहुंचे और कहे के लेखपाल साहब ने मुझे भेजा है वह आपका पैसा लौटाने को तैयार है दोपहर करीब 3:00 तक लेखपाल पैसा लेकर पहुंचने की बात करते रहे 3:00 के बाद रामाश्रय को पैसा देने के लिए पहुंचे और पैसा देने के बाद तुरंत रामाश्रय को पन्नूगंज थाने के दो सिपाहियों ने पकड़ लिया और थाने लें गये। पता चला कि वहां उन्हें और उ...